फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति संग बाइक से जा रही महिला से चेन लूटी

Tue, 08 Mar 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
शहर पुलिसिंग की व्यवस्था पटरी से उतरने के बाद चेन स्नेचरों का आतंक फिर बढ़ने लगा है। घर से निकलने वाली महिलाएं चेन स्नेचिंग गिरोह का शिकार हो रही हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात एक महिला से सोने की चेन लूट ली गई।
विज्ञापन


शोरगुल पर जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, बाइक सवार बदमाश भाग गए। फिरोज गांधी नगर निवासी सरदार जसवंत अपनी पत्नी के साथ बाइक से बाजार गए हुए थे। कचहरी रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने बाइक के पीछे बैठी सरदार जसवंत की पत्नी के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली।

लूटी गई सोने की चेन दो तौले की थी। शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक बाइक सवार दो बदमाश घटना को अंजाम देकर भाग गए थे। इससे पूर्व सोमवार सुबह इंदिरा नगर की रहने वाली चंद्रकला से भी बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली थी।
विज्ञापन


कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा का कहना है कि सोमवार रात चंद्रकला के साथ हुई चेन स्नेचिंग की घटना की जानकारी हुई है, जिसकी जांच कराई जा रही है। रात में किसी महिला के साथ चेन लूट की घटना होने की सूचना नहीं है। यदि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें