फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान कब्जाने गए बदमाशों को दौड़ाया

Wed, 24 Jun 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर बाजार में मकान पर कब्जा करने गए बदमाशों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। घेराबंदी के कारण बदमाश कार छोड़कर भाग गए। कार पर उत्तर प्रदेश सरकार का अंकन है और हूटर भी लगा था। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। इस दौरान बाजार में बड़ी तादाद में लोग भी एकत्र हो गए।
विज्ञापन


गोविंदसाहब में बुधवार दोपहर एक घर पर कब्जा करने के विवाद में रामनगर का एक चर्चित आपराधिक व्यक्ति कुछ लोगों के साथ वहां गया हुआ था। विवाद के बाद सायं छह बजे के बाद ग्रामीणों ने कार सवार बदमाशों को दौड़ा लिया। ग्रामीणों की घेराबंदी से घबराए बदमाशों ने रामनगर बाजार पहुंचकर कार छोड़ दी और पैदल ही भाग गए।

इस बीच एकजुट ग्रामीणों ने कार को घेर लिया और जमकर हंगामा किया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी इस दौरान जुट गए। सूचना मिलने पर आलापुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसओ सुधांशु चौधरी ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है। तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें