फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से काटकर युवक की हत्या

Sun, 06 Dec 2015 12:10 AM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव निवासी अशोक तिवारी (35) पुत्र रामलक्षण तिवारी शनिवार अपराह्न किसी कार्य से निकला हुआ था। बताया जाता है कि अकबरपुर बसखारी मार्ग पर नहर के निकट गांव निवासी एक व्यक्ति ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन


उससे दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इससे पहले कि अशोक कुछ समझ पाता दूसरे व्यक्ति ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। दिनदहाड़े हुए हमले से मौके पर हड़कंप मच गया।

घटना अकबरपुर बसखारी मुख्य मार्ग पर होने के  चलते लोग इधर उधर भागने लगे। उसे आननफानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


एसओ योगेश शाह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छानबीन की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उधर दिनदहाड़े हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें