अकबरपुर थानाक्षेत्र के लहुरीनगर चौराहे स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की एक दुकान से अज्ञात चोरों ने लगभग 22 कुतंल सरिया पार कर दी। दुकान मालिक को इसकी जानकारी शुक्रवार सुबह दुकान पर पहुंचने पर हो सकी।
जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना क्षेत्र के सुईडीह गांव निवासी रामजी वर्मा की अकबरपुर दोस्तपुर रोड स्थित लहुरीनगर चौराहे पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। बिक्री के लिए आयी सरिया बाहर रखी थी। गुरुवार देर सायं रामजी दुकान बंद कर घर चला गया। रात में चोरों ने बाहर रखी लगभग 22 क्विंटल सरिया चोरी कर ली।
शुक्रवार सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो देख दंग रह गया। पीड़ित ने अकबरपुर थाने में पहुंचकर लिखित तहरीर दी है। कहा कि घटना से उसे करीब 1 लाख रुपये की चपत लगी है।