फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस से भिड़ी कार, पांच यात्री घायल

Sat, 09 Sep 2017 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कार व एंबुलेंस की शनिवार भोर में अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अन्नावा बाजार के पास आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें कार सवार पांच यात्री घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार भोर में लखनऊ की तरफ से कार यात्रियों को लेकर आजमगढ़ जा रही थी। जब वे सभी अकबरपुर थाना अंतर्गत अन्नावा बाजार के पास पहुंची तो इसी बीच मरीज लेने के लिए अकबरपुर की तरफ से आ रही एंबुलेंस अचानक दाहिनी तरफ  स्थित रास्ते की तरफ जाने लगी। इससे कार चालक अनियंत्रित हो गया। जब तक वह वाहन संभालता, तब तक कार व एंबुलेंस की टक्कर हो गई।

घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। इर्द-गिर्द मौजूद लोगों ने कार में बैठे लोगों को बाहर निकाला। कार में सवार नागेंद्र 35 निवासी भोजपुर आजमगढ़, कन्हैयालाल 30 मछावन आजमगढ़, राहुल 26 मुबारकपुर आजमगढ़, अनूप 31 निवासी मुरादपुर आजमगढ़ व रूकेश 27 मुबारकपुर आजमगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एंबुलेंस चालक को मामूली चोटें आईं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां नागेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


वहीं अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। पियारेपुर गांव निवासी अशोक 35 शुक्रवार देर शाम अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फैजाबाद जनपद के गोसाईंगंज निवासी संदीप 36 शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय पवित्र शिवबाबा के पास जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

टांडा थाना अंतर्गत टांडा निवासी ज्ञानेंद्र 35 शुक्रवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से टांडा जाते समय नगर के पास पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें