फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार महिला को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीटी थाना अंतर्गत भीटी बाजार से सामान की खरीदारी कर बाइक से पुत्र व पुत्री के साथ घर लौट रही महिला को बाजार के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। इससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


भीटी प्रतिनिधि के अनुसार अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत नरहरिया गांव निवासिनी प्रेमा देवी (40) पत्नी रामसुनेत शनिवार शाम अपने पुत्र विशाल व पुत्री के साथ बाइक से भीटी बाजार सामान की खरीदारी करने गई थी। बताया जाता है कि देर शाम सामान की खरीदारी करने के बाद एक ही बाइक से घर लौट रहे थे कि इसी बीच सामने आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जब तक इर्दगिर्द मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ।

गंभीर अवस्था में तीनों को सीएचसी भीटी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रेमा देवी को मृत घोषित कर दिया। पुत्र विशाल व पुत्री का इलाज सीएचसी में चल रहा है। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतक के पति रामसुनेत की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक धर्मेद्र पांडेय निवासी रानीपुर मोहन थाना भीटी के विरुद्ध गैइरादतन हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें