फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में टूटे पड़े हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। अलीगंज थाना अंतर्गत जगनपुर गांव में रविवार सुबह खेत गए एक युवक की खेत में टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन तार में उतरे करंट चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों ने लापरवाही बरतने वाले पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी गंगाराम (25) पुत्र बरखू रविवार सुबह शौच के लिए गांव के बाहर स्थित खेत में गया हुआ था। बताया जाता है कि वहां हाईटेंशन लाइन तार टूटा हुआ पड़ा था। वह तार को देख नहीं सका और उसका पैर तार पड़ गया। उस समय तार में करंट दौड़ रहा था, जिससे वह उसकी चपेट में आ गया। चीख पुकार पर इर्दगिर्द खेतों में कार्य कर रहे ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। वहां का दृश्य देखकर वे सभी सन्न रह गए। गंगाराम करंट से बुरी तरह झुलसने के साथ ही बेसुध होकर भूमि पर गिरा हुआ था। ग्रामीणों ने पावर कारपोरेशन अधिकारियों को फोन कर बिजली कटवाई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी की जाने लगी, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
इस बीच रोते पीटते परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। उनमें पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति आक्रोश फैलने लगा। जानकारी होते ही थाना प्रभारी अलीगंज वीरेंद्र राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिवारीजनों ने पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों पर लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि तार पहले से ही काफी ढीला था। इसे दुरुस्त कराए जाने की मांग की जा रही थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। यदि समय रहते तार ठीक करा दिया गया होता, तो गंगाराम की जिंदगी बचाई जा सकती थी। उन्होंने मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को आक्रोश कम कराया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं पड़ी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें