फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालीपुर स्टेशन पर जहरखुरान गिरोह का शिकार हुआ अधेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र स्थित मालीपुर रेलवे स्टेशन पर जहारखुरान गिरोह की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को एक अधेड़ गिरोह का शिकार हो गया। सरकारी एंबुलेंस से उसे नगपुर सीएचसी पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मालीपुर रेलवे स्टेशन पर कुछ दिनों से रेल यात्रियों के साथ जहारखुरानी की घटनाएं बढ़ रही हैं। पिछले दिनों जहां एक दंपती जहरखुरान गिरोह का शिकार हो गए थे वहीं सोमवार को झारखंड प्रांत के हुसैनाबाद मनवर निवासी सुदर्शन (50) गिरोह का शिकार हो गया। वह रेलवे स्टेशन के निकट बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस से उसे नगपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। समाचार प्रेषण तक उसे होश नहीं आ सकी थी। इससे यह नहीं पता चल सका कि वह यहां कैसे पहुंचा और उसे जहारखुरान गिरोह ने कितने की चपत लगायी। मालीपुर एसओ संतोष कुमार ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें