फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन के साथ नाइजीरियन दो साथियों समेत गिरफ्तार,

विज्ञापन
विज्ञापन
हेरोइन के साथ नाइजीरियन समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

पौने नौ लाख रुपये की नकदी भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने 780 ग्राम हेरोइन समेत नाइजीरियन और उसके दो साथियों को काबू किया है। आरोपियों के पास से 8.74 लाख की नकदी भी बरामद की गई है। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
थाना डिवीजन नंबर-6 के प्रभारी विमल कांत ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी सहित बस स्टैंड सतलुज सिनेमा के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस बीच एक सफेद रंग की जैन कार को रोका गया। इसमें तीन लोग सवार थे। उनमें से एक नाइजीरियन भी था। तलाशी लेने पर उनसे 8,74,000 की नकदी और 780 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान वरिंदर सिंह उर्फ जज उर्फ बंटी निवासी कपूरथला, सरबजीत सिंह निवासी कपूरथला व चनैडू अफैंडू नाइजीरिया के रूप में हुई है। आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी समीर वर्मा ने बताया कि चनैडू अफैंडू नाइजीरियन है और बिजनेस वीजा पर भारत आता जाता रहा है। उसने भारत आकर हेरोइन के धंधे को अंजाम देना शुरू कर दिया क्योंकि इस काम में उसको मुनाफा आ रहा था। चनैडू अफैंडू को 15 मई को भारत से वापस जाना था और उसका वीजा खत्म हो चुका था लेकिन वह नहीं गया। अब तक की जांच में सामने आया है कि चनैडू अफैंडू अवैध रूप से भारत में रह रहा था। जांच पूरी होते ही उसके खिलाफ फारेन एक्ट की धाराओं के तहत भी केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें