फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामला वायरल होने के बाद अब पशुओं को आज मिलेगी सजाए मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ग्लैंडर्स फार्सी बीमारी से ग्रसित होने वाले तीन घोड़ों व एक खच्चर को अब रविवार को ही सजा-ए-मौत मिलेगी। इस दौरान पशु चिकित्सा विभाग के अलावा भीटी पुलिस भी मौजूद रहेगी। पशुओं को इंजेक्शन देकर मौत की नींद सुलाने का निर्णय हुआ है। इससे पहले शनिवार को पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों ने भीटी पुलिस के साथ पहुंचकर आवश्यक छानबीन व प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते दिनों प्रदेश सरकार ने ग्लैंडर फार्सी बीमारी से पशुओं को बचाने के लिए पशु चिकित्सा विभाग को तत्परतापूर्वक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद हुई जांच में पाया गया कि भीटी थाना क्षेत्र के तीन घोड़ों व एक खच्चर में यह बीमारी पनप चुकी है। बीमारी को फैलने से बचाने के लिए तय हुआ कि इन सभी पशुओं को सजाए मौत दे दी जाए। पहले तय हुआ था कि पशुओं को सोमवार को मारा जाएगा, लेकिन मामला वायरल व सार्वजनिक हो जाने के चलते पशु चिकित्सा विभाग ने अब रविवार को ही पशुओं को मारने का निर्णय लिया है। ये चारों पशु भीटी तहसील के चतुरीपट्टी गांव के एक भट्ठे पर हैं। पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारी भीटी पुलिस के साथ शनिवार को गांव पहुंचे और चारों पशुओं से कोई काम न कराने का निर्देश दिया। पशुओं के चिन्हीकरण के लिए आवश्यक प्रक्रिया भी पूरी की गई। इसके बाद टीम लौट गई। तय हुआ है कि चारों पशुओं को रविवार को इंजेक्शन के जरिए मारा जाएगा। इस दौरान कोई असहज स्थिति न हो, इसके लिए भीटी पुलिस भी मौजूद रहेगी।

बीमारी फैलने से बचने को लिया निर्णय
बीमारी को फैलने से बचाने के लिए ही चार पशुओं का जीवन समाप्त किया जाएगा। संबंधित पशु पालकों के रक्त की भी जांच कराई जाएगी। -डॉ. संजय शर्मा, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें