फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार हजार किसानों का 6 करोड़ दबाए बैठी चीनी मिल अकबरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर चीनी मिल चार हजार से अधिक किसानों का लगभग 6 करोड़ का भुगतान दबाए बैठी है। मिल में पेराई सत्र समाप्त हुए एक माह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन इन किसानों का भुगतान नहीं हो सका है। यह हाल तब है जब शासन के निर्देशानुसार गन्ना खरीद के 15 दिन के अंदर भुगतान कर दिया जाना है। भुगतान के लिए किसानों द्वारा चीनी मिल तक दौड़ लगाई जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में संबंधित किसानों को कई तरह की आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गन्ना किसानों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले तो सुचारु रूप से पर्ची न मिलने पर गन्ना बिक्री में उन्हें समस्या हुई और अब भुगतान को लेकर कठिनाई खड़ी हो गई है। गौरतलब है कि गत 24 नवंबर से अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा में पेराई सत्र प्रारंभ हुआ था। शासन से चीनी मिल को 95 लाख कुंतल का लक्ष्य मिला था, लेकिन जब 26 अप्रैल को पेराई सत्र समाप्त हुआ, तो चीनी मिल द्वारा लक्ष्य से लगभग 9 लाख कुंतल अधिक 1 करोड़ 4 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी थी। हालांकि गन्ना बिक्री को लेकर लगातार किसानों को जूझना पड़ा था। गैर जनपद के गन्ने की खरीददारी ज्यादा करने का भी आरोप किसानों ने लगाया था। इसे लेकर कई बार हंगामा भी हुआ था।
इस बीच गन्ना बिक्री के बाद अब किसानों को भुगतान के लिए भी जूझना पड़ रहा है। शासन का स्पष्ट निर्देश है कि गन्ना खरीद के 15 दिन के अंदर भुगतान कर दिया जाना चाहिए, लेकिन चीनी मिल प्रशासन को इसकी भी परवाह नहीं है। चीनी मिल में पेराई सत्र समाप्त हुए एक माह से अधिक करा समय बीत चुका है, लेकिन 4 हजार से अधिक किसानों का लगभग 6 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं हो सका है। भुगतान के लिए संबंधित किसान लगातार चीनी मिल का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल रहा है। नतीजा यह है कि इसका खामियाजा संबंधित किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जल्द हो बकाया भुगतान
अकबरपुर के गन्ना किसान मंगल वर्मा ने कहा कि लगभग 24 हजार रुपये का बकाया है। इसके लिए वे कई बार चीनी मिल का चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। भुगतान न होने से विभिन्न प्रकार की आर्थिक समस्या खड़ी हो रही है। अकबरपुर के ही जियाराम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले बिक्री के लिए पर्ची की समस्या हुई अब भुगतान को लेकर मुश्किल खड़ी हो रही है। इसकी शिकायत जिम्मेदार अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। बरियावन के अमित कुमार ने कहा कि भुगतान को लेकर वे कई बार चीनी मिल का चक्कर लगा चुके हैं। इसकी शिकायत कई बार चीनी मिल अधिकारियों से भी की गई, लेकिन भुगतान नहीं हो सका है।

शीघ्र होगा बकाया भुगतान
चीनी का दाम बाजार में गिरने से भुगतान में कुछ समस्या आ रही है। 27 मार्च तक का भुगतान हो चुका है। 4 हजार से अधिक किसानों का लगभग 6 करोड़ रुपये का बकाया है। शीघ्र ही भुगतान कर दिया जाएगा। -अरविंद कुमार सिंह, मुख्य गन्ना प्रबंधक चीनी मिल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें