फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाकर वृद्ध ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
पुलिस थाना ऊना के तहत शहर के वार्ड-7 में एक 65 वर्षीय वृद्ध की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हरजीत सिंह निवासी ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ऊना निवासी हरजीत सिंह ने शुक्रवार रात को अज्ञात कारणों से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन फानन में उसे लेकर ऊना अस्पताल पहुंचे लेकिन गंभीर हालत के चलते हरजीत को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें