फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंशापुर कुटी पर दिनभर रहा पुलिस का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र अंतर्गत मंशापुर स्थित बाबा उम्मरदास कुटी क्षेत्र में शनिवार को माहौल पूरी तरह शांत रहा। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए कुटी परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। महरुआ पुलिसकर्मी कुटी पर तैनात रहे। शुक्रवार को पूरी रात कुटी की सुरक्षा में लगी पीएसी टीम शनिवार सुबह चली गई। दिन में कई बार थाना प्रभारी महरुआ ने कुटी क्षेत्र का जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों व कुटी में मौजूद लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंशापुर कुटी की अकूत संपत्ति व महंती पर कब्जेदारी के विवाद को लेकर शुक्रवार दोपहर हिंदूवादी नेता रंगीता मणि यादव ने अपने सहयोगियों के साथ कुटी पर हमला बोल दिया था। बाबा की लाठी-डंडों से पिटाई कर उन्हें कुटी से बाहर फेंक दिया था जबकि कुटी के दोनों दरवाजे अंदर से बंद कर लिए थे। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया था। हंगामे की भनक लगते हुए कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला था। बाद में कुटी की खिड़की तोड़कर रंगीता व उनके साथियों को वज्र वाहन में बैठाकर पुलिस थाने लेकर चली गई। मामले में केस दर्ज कर 28 लोगों की गिरफ्तारी भी की गई थी। किसी प्रकार की अनहोनी पर काबू पाने के लिए मौके पर पीएसी तैनात की गई थी। शनिवार सुबह पीएसी टीम तो चली गई लेकिन महरुआ थाने की फोर्स ने पूरे दिन कुटी व उसके इर्द-गिर्द चौकसी बरती। थाना प्रभारी वासुदेव राणा ने बताया कि शनिवार को पूरी तरह माहौल शांत रहा। सुरक्षा की दृष्टि से कुटी परिसर व इर्दगिर्द पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। उन्होंने खुद दिन में कई बार कुटी पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों व कुटी में मौजूद लोगों से शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें