फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर पुलिया से टकराकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे में नहर पुलिया से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। कोहरे के दौरान हुए हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की हालत गंभीर बनी है।

जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद में जयसिंहपुर थानान्तर्गत जटेलापुर हालापुर निवासी दिनेश पाण्डेय (40) शनिवार सुबह बाइक से भीटी जा रहा था। कोहरा घना होने के चलते दिनेश की बाइक महरुआ क्षेत्र में नहर पुलिया की रेलिंग से भिड़ गई। बाइक की रफ्तार अधिक होने के चलते हादसे में दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर से गुजरे रहे लोगों ने उसे देखा, तो सूचना यूपी 100 पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने दिनेश को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना पीटना मचा हुआ है। उधर अहिरौली थानान्तर्गत मिझौड़ा निवासी मोहम्मद सलाहुद्दीन (17) व मिर्जा कलाम बेग (32) शनिवार दोपहर एक ही बाइक से अकबरपुर आ रहे थे। तिवारीपुर मोड़ के निकट सामने से आ रही जीप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों को गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मिर्जा कलाम की हालत गंभीर बनी है। सम्मनपुर थानान्तर्गत कुर्की बाजार निवासी शिवम कुमार (25) शुक्रवार शाम बाइक से अकबरपुर से लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक हादसों के वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें