फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर रैली सफल बनाने को जुटें कांग्रेसी कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा यात्रा के गोरखपुर पहुंचने पर 31 अक्तूबर को आयोजित होने वाली रैली को पूरी तरह सफल बनाने के लिए सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ जुटेे। यह आह्वान जनपद प्रभारी प्रदीप कोरी ने किया। वह गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में हिस्सेदारी कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा यात्रा प्रदेश की दिशा व दशा बदलने जा रही है। भाजपा की अहंकारी सत्ता से प्रदेश को मुक्त कराने के लिए निकाली जा रही यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ जुटना होगा।
बैठक में गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में आयोजित होने वाली रैली की तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया गया कि इसके माध्यम से राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के सातों वचन को युवाओं, महिलाओं व किसानों के साथ जनजन तक पहुंचाना होगा। जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा जितेंद्र ने कहा कि किसानों, युवाओं, महिलाओं के जीवन में खुशहाली और तरक्की लाने के लिए कांग्रेस कटिबद्घ है। कांग्रेस की सरकार बनने पर ही प्रदेश में खुशहाली वापस लौटकर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें