फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 तक पूरा करें टीकाकरण का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना से पूरी तरह जंग जीतने के लिए 30 नवंबर तक टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कर लिया जाए। अभियान चलाकर ग्रामीणों को इसके प्रति जागरूक किया जाए। जिन्हें पहली डोज लग चुकी है, उन्हें दूसरी डोज लगवाई जाए। इसके अलावा जिन्हें एक भी डोज नहीं लगी है, उन्हें तत्काल डोज दी जाए। यह दिशा निर्देश बुधवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राम प्रधानों के साथ हुई बैठक में दिए। निर्देशित किया कि मौजूदा समय में मतदाता पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। इसे देखते हुए 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले युवाओं का न सिर्फ मतदाता पहचान पत्र बनाया जाए, बल्कि उनका नाम मतदाता सूची में भी शामिल कराया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि कोरोना पर अंकुश लगाने के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण होना अति आवश्यक है। ग्राम प्रधानों की जिम्मेदारी है कि वे गांवों में अभियान चलाकर ग्रामीणों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करें। 30 नवंबर तक शत-प्रतिशत टीकाकरण होना है। ऐसे में इस अभियान को दो चरणों में चलाया जाए। पहले चरण में उन्हें टीका लगाया जाए, जिन्हें एक भी डोज नहीं लगी है। दूसरे चरण में उन्हें चिह्नित किया जाए, जिन्हें पहली डोज लग चुकी है। ऐसे नागरिकों को कोरोना से होने वाली बीमारी व टीकाकरण से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से न सिर्फ जागरूक करें, बल्कि उन्हें टीका लगवाने के लिए प्रेरित भी करें।
सीडीओ घनश्याम मीणा ने कहा कि मौजूदा समय में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। इसके तहत 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में बढ़ाए जा रहे हैं। ऐसे में ग्राम प्रधानों की जिम्मेदारी है कि वे अभियान चलाकर ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक करें। साथ ही जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, उनका न सिर्फ मतदाता पहचान पत्र बनवाएं, बल्कि उनका नाम मतदाता सूची में भी शामिल करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस मौके पर डॉ. आशुतोष सिंह समेत सभी प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें