अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम ने कलेक्ट्रेट में सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जमा करने आदि कार्यों के लिए कक्षों का निर्धारण कर दिया। निर्धारित कक्ष से ही संबंधित विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी नामांकन पत्र प्राप्त करने से लेकर जमा करने तक की प्रक्रिया निपटाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच व वापसी की प्रक्रिया भी इन्हीं कक्षों में चलेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम सैमुअल पॉल एन ने बताया कि सभी पांचों विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नाम निर्देशन से जुड़े कार्यों को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट में अलग-अलग कक्ष निर्धारित किए गए हैं। इन कक्षों से प्रत्याशी नामांकन पत्र प्राप्त करने व जमा करने की प्रक्रिया अपनाएंगे। इसके बाद इन्हीं कक्षों में नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी व अन्य प्रक्रिया अपनायी जाएगी।
विधानसभा क्षेत्र 277 कटेहरी की प्रक्रिया न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कक्ष संख्या 41, विधानसभा क्षेत्र 278 टांडा की प्रक्रिया बाल न्यायालय कक्ष संख्या 36, विधानसभा क्षेत्र 279 आलापुर अनुसूचित जाति आरक्षित की प्रक्रिया न्यायालय अपर जिलाधिकारी न्यायिक कक्ष संख्या 35, जलालपुर विधानसभा क्षेत्र 280 की प्रक्रिया न्यायालय अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कक्ष संख्या 30 व विधानसभा क्षेत्र 281 की प्रक्रिया अकबरपुर न्यायालय जिलाधिकारी कक्ष संख्या 2 में जरूरी प्रक्रिया अपनायी जाएगी।