फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों से आह्वान, शत-प्रतिशत करें मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शत-प्रतिशत मतदान के लिए बुधवार को विभिन्न स्थानों से जागरूकता रैली निकाली गयी। स्वीप योजना के तहत अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे स्थित श्रम प्रवर्तन कार्यालय से निकली श्रमिकों की जागरूकता रैली को डीएम सैमुअल पॉल एन ने झंडी दिखाकर रवाना किया। एक अन्य कार्यक्रम में टांडा नगर में पुलिसकर्मियों के साथ ही बीएनकेबी पीजी कॉलेज के एनसीसी व एनएसएस के छात्रों ने भी मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे स्थित श्रम विभाग कार्यालय से बुधवार को निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली को डीएम सैमुअल पॉल एन ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। ढोल नगाड़े के साथ निकली रैली पुराने तहसील तिराहे से निकलकर शहजादपुर फव्वारा, शहजादपुर चौक होते हुए जेतली इंटर कॉलेज होते हुए दोस्तपुर तिराहा व नई सड़क होते हुए तहसील तिराहे पहुंची। इस दौरान श्रमिकों ने मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान किया। कहा कि सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वह निष्पतक्षता व निष्ठा के साथ मतदान करें। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने रैली में शामिल श्रमिकों से आह्वान किया कि वह खुद मतदान करने के साथ ही दूसरों को भी बूथ तक जाने के लिए प्रेरित करें।
बीएनकेबी पीजी कॉलेज अकबरपुर के एनसीसी व एनएसएस छात्र-छात्राओं ने भी मतदाताओं को जागरूक बनाने के लिए रैली निकाली। प्राचार्या डॉ. शुचिता पांडेय ने छात्र छात्राओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व को समझाते हुए अपील की वह सभी को मतदान के लिए बूथ तक जाने को प्रेरित करे। कॉलेज से निकली रैली रोडवेज, इल्तिफातगंज रोड आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया। इस मौके पर विवेक तिवारी, विजय कुमार गुप्त, आलोक तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

टांडा नगर में भी पुलिस टीम ने मतदाताओं को जागरूक बनाने के लिए बाइक रैली निकाली। टांडा कोतवाली के कोतवाल विजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में निकल रैली में शामिल सिपाहियों ने मतदान जागरूकता से जुड़े श्लोग्न लिखे बैनर व तख्तियां भी हाथ में लेकर भ्रमण किया। कोतवाली परिसर से निकली रैली महिला अस्पताल चौराहा, चौक घंटाघर, छज्जापुर, घूरनशाह, फत्तूपट्टी होते हुए जुबेर चौराहा, छोटी बाजार, कश्मीरिया चौराहा, सकरावल, मीरानपुर आदि मोहल्लों से होकर गुजरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें