अंबेडकरनगर। सामाजिक संस्था पंख ने अस्पतालों में खून की कमी दूर करने के लिए जिला मुख्यालय पर सात अगस्त को रक्तदान करने का निर्णय लिया है। संस्था के अध्यक्ष अंशू बग्गा ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित कर्मा हॉस्पिटल एंड हेल्थ केयर सेंटर में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसमें कई गणमान्य नागरिक व संस्थाएं भी भागीदारी कर रही हैं। आयोजकों ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे शिविर में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें।
रक्तदान को लेकर जिले में युवाओं की संस्था पंख उड़ान एक उम्मीद लगातार सार्थक प्रयास कर रही है। संस्था के अध्यक्ष अंशू बग्गा ने बताया कि सात अगस्त को जिला मुख्यालय स्थित कर्मा हॉस्पिटल एंड हेल्थ केयर सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन इसलिए किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंदों को खून के लिए परेशान न होना पड़े। किसी की जिंदगी बचाने से बड़ा पुण्य कोई और नहीं है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बिना किसी झिझक के रक्तदान शिविर में आएं और दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान करें।