फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलापुर तहसील 24 घंटे के लिए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। एसडीएम के स्टेनो और तीन लेखपालों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर आलापुर तहसील को मंगलवार को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। कर्मियों के कोरोना संक्रमित होने की सूचना पर तहसील में हड़कंप मच गया। एसडीएम के निर्देश पर तहसील और परिसर को सैनिटाइज किया गया। तहसील कर्मियों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया। एसडीएम ने कहा कि सभी लोगोें को जरूरी सावधानी बरतनी है। इसके बल पर ही हम संक्रमण पर विजय हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

आलापुर तहसील में तैनात कर्मियों के बीते दिनों कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। इस बीच आई जांच रिपोर्ट में एसडीएम के स्टेनो व तीन लेखपाल कोरोना संक्रमित पाए गए। कर्मियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने की सूचना पर तहसील के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर एसडीएम मोहनलाल गुप्त के निर्देश पर तहसील को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। इसके साथ ही तहसील व परिसर के अलावा कर्मियों के आवास को सैनिटाइज कराया गया। कोरोना संक्रमित मिले कर्मियों के आवास को भी सील कर दिया गया है।
एसडीएम मोहनलाल गुप्त ने बताया जैसे ही उन्हें कर्मियों के कोरोना संक्रमित होने की सूचना मिली, उन्होंने तत्काल तहसील को बंद करा दिया। साथ ही सैनिटाइज कराने का भी कार्य चला। संक्रमित कर्मियों के संपर्क में रहने वाले अन्य कर्मचारियों को कोरोना टेस्ट कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने तहसील के कर्मियों से अपील की कि सभी लोग कोरोना को लेकर पूरी सजगता बरतें। नियमित तौर पर मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें