फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 हजार आबादी को मिलेगा बेहतर इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले की लगभग 60 हजार आबादी के लिए खुशखबरी है। भीटी व जलालपुर तहसील में जल्द ही नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात मिलने की खबर है। बीते दिनों जिला योजना की बैठक में संबंधित क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की बात रखी गई थी। जिला योजना की बैठक में इस प्रस्ताव को प्रभारी मंत्री ने स्वीकृत किया था। ऐसे में अब भूमि चिह्नांकन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद धनराशि उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। लगभग 2-2 करोड़ रुपये का खर्च इन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण पर आएगा। इससे संबंधित क्षेत्र की आबादी को प्राथमिक चिकित्सा के लिए दूर के अस्पतालों का चक्कर लगाने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

बीते दिनों जिला योजना समिति की बैठक प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में आयोजित थी। इसमें स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बताया गया कि जिले में मौजूदा समय में 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हो रहे हैं, जबकि 4 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। जल्द ही इन भवनों के निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा भीटी के बसोहरि जैतपुर खास व जलालपुर तहसील क्षेत्र के भिसवा चितौना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जरूरत है। इन स्थानों पर स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हो जाने पर लगभग 60 हजार आबादी को सीधे तौर पर प्राथमिक चिकित्सा सुविधा का बेहतर लाभ मिल सकेगा। संबंधित क्षेत्र की आबादी को प्राथमिक चिकित्सा के लिए दूर के अस्पतालों का चक्कर लगाने से निजात मिल सकेगी। ऐसे में योजना समिति की बैठक में मौजूद प्रभारी मंत्री ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि प्रत्येक पीएचसी के निर्माण में 2-2 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
जिला योजना समिति की बैठक में निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तहसील प्रशासन की मदद से भूमि की तलाश की। विभाग ने दोनों स्थानों पर भूमि का चिह्नांकन कर इसकी रिपोर्ट शासन व जिला योजना समिति को भेज दी है। उम्मीद है कि जल्द ही शासन से दोनों पीएचसी निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त हो जाएगी। धनराशि मिलने के बाद संबंधित स्थानों पर पीएचसी निर्माण का कार्य शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जताई खुशी
शासन की ओर से जैतपुर खास व भिसवा चितौना में पीएचसी निर्माण की स्वीकृति दिए जाने की खबर मिलने पर संबंधित क्षेत्र के ग्रामीणों ने खुशी का इजहार किया है। जैतपुर खास व उसके आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीण अब तक करीब 10 से 15 किलोमीटर की दूरी तय कर प्राथमिक चिकित्सा के लिए या तो भीटी सीएचसी या फिर कटेहरी तक की दौड़ लगाते थे। मामूली टीकाकरण के लिए भी उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गांव के रामअनुज, विश्वनाथ व मंसूर अली ने अस्पताल निर्माण की खबर पर खुशी जताई है। कुछ ऐसी ही समस्या से भिसवा चितौना व उसके आसपास के गांवों के ग्रामीण भी जूझने के लिए विवश हैं। ग्राम प्रधान शैलेष यादव, राकेश कुमार, संजय कुमार, वीरेंद्र तिवारी, अरविंद कुमार, रामभारत व अंगद आदि का कहना है कि यदि अस्पताल बन जाएगा तो काफी सुविधाएं मिलेंगी।
जल्द राशि अवमुक्त होने की उम्मीद
जिले के दो स्थानों पर पीएचसी निर्माण के लिए प्रस्ताव पूर्व में भेजा गया था। बीते दिनों स्वीकृति मिलने के बाद भूमि का चिह्नांकन भी कर लिया गया है। शासन से धनराशि अवमुक्त करने की मांग की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही धनराशि मिल जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. श्रीकांत शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें