टांडा। एल-2 अस्पलात के नोडल अधिकारी के खाते से 29 हजार रुपये निकाल लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दी गई तहरीर में सीएचसी टांडा परिसर स्थित एल-2 अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने कहा कि उनका अकाउंट एसबीआई टांडा शाखा में है।
बीते 29 जून को उनके मोबाइल पर मेसेज आया कि उनके खाते से 29 हजार रुपये निकल गए। यह देख वह सन्न रह गए। उन्होंने या फिर उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने किसी भी प्रकार की राशि खाते से नहीं निकाली। उन्होंने मामले में केस दर्ज किए जाने की मांग की। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। (संवाद)