अंबेडकरनगर। जिले में रविवार को 27 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 226 हो गई है। राहत की बात यह है कि रविवार को 24 मरीज ठीक भी हुए। इससे जिले में कुल सक्रिय केसों की संख्या 201 है। इससे पहले भी दो कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि शनिवार को आयी कोरोना रिपोर्ट में 27 नए मरीज सामने आए हैं। जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 226 हो गई है। फिलहाल 24 मरीज रविवार को ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए। बताया कि जिले में लगातार कोरोना जांच हो रही है।
जिला अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में पहुंचकर नागरिक एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच करा रहे हैं। रविवार को अलग-अलग अस्पतालों में जहां 411 नागरिकों ने एंटीजन जांच करायी, वहीं 569 नागरिकों ने आरटीपीसीआर टेस्ट कराया। बताया कि नागरिकों को लगातार कोरोना से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है।