फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 केंद्रों पर 22 हजार परीक्षार्थी देंगे बीएड प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के ऐसे विद्यालयों में होगा बीएड प्रवेश परीक्षा - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 42 केंद्र पर 6 अगस्त को 22 हजार परीक्षार्थी बीएड प्रवेश परीक्षा देंगे। दो पालियों में होने वाली परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पांच जोनल व दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। कोरोना संकट को देखते हुए परीक्षा के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन कराए जाने का निर्देश परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापकों को दिया गया है। निर्देशित किया गया कि कोरोना संकट को देखते हुए कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन कराया जाए। न सिर्फ मुख्य गेट पर सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाए, बल्कि मास्क की अनिवार्यता भी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से कमी होने के बीच अब जबकि 16 अगस्त से कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं का संचालन प्रारंभ करने की अनुमति शासन ने प्रदान कर दी है, तो इन सबके बीच अब विभिन्न प्रकार की प्रवेश परीक्षाओं को भी आयोजित किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में 6 अगस्त शुक्रवार को बीएड प्रवेश परीक्षा होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा देने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए जिले में कुल 42 केंद्र बनाए गए हैं। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में जिले के कुल 22 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीआईओएस कार्यालय के लिपिक राजेश ने बताया कि पहली पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी व हिंदी की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली अपराह्न 2 बजे से शाम 5 बजे तक कला, विज्ञान, वाणिज्य व कृषि वर्ग की परीक्षा होगी।
बताया कि परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए सभी एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट तथा एडीएम व सीडीओ को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। कोरोना संकट को देखते हुए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराए जाने का निर्देश दिया गया है। डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पूरी परीक्षा तीसरी आंख की निगरानी के बीच होगी। कहा कि परीक्षा के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन कराया जाएगा। न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा, बल्कि मास्क की अनिवार्यता भी सुनिश्चित की जाएगी। बिना मास्क के परीक्षा केंद्र में नहीं प्रवेश करने दिया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें