फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 वर्ष के छात्र-छात्राएं बनें मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज। पंडित राम लखन शुक्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय फतेहपुर में स्वीप योजना के तहत मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें वक्ताओं ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके छात्र-छात्राओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया। कहा कि लोकतंत्र को सशक्त आधार प्रदान करने में एक-एक मत की अहमियत है। ऐसे में मतदाता बन अपनी जिम्मेदारियों का पालन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसडीएम आलापुर मोहनलाल गुप्त ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं को अपना नाम मतदाता सूची में प्राथमिकता के आधार पर जुड़वाना चाहिए। साथ ही कम से कम 10 महिलाओं को मतदाता सूची में नाम अंकित कराने का प्रयास किया जाना चाहिए। इसके लिए अपनी-अपनी ग्राम सभा के बीएलओ से संपर्क कर फार्म 6 प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेज के साथ जमा कर करें। शासन की ओर से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों प्रकार की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।
विशिष्ट अतिथि तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं संशोधन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्र-छात्राओं की ओर मतदाता जागरूकता संबंधी लघु नाटक का प्रदर्शन कर बगैर किसी लालच में आए मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। इससे पहले प्राचार्य डॉ. जेबी सिंह ने एसडीएम को अंग वस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. ओंकार नाथ सिंह, डॉ. प्रवीण कुमार यादव, डॉ. वीरेंद्र कुमार मौर्य, डॉ. अवधेश कुमार मौर्य, डॉ. इंद्र विजय कुमार, डॉ. धर्मेंद्र कुमार यादव, डॉ. कौशल किशोर यादव, डॉ. लालजीत राम, डॉ. दिलीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें