अंबेडकरनगर। कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चला कर विभिन्न मामलों से जुड़े 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। साथ ही कोरोना प्रोटोकाल का पालन न करने के आरोप में दो सौ से अधिक लोगों का चालान काटकर 22 हजार का जुर्माना भी वसूला। इस दौरान 88 वाहनों का ई चालान भी काटा गया।
एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि अलीगंज थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज ने अलीगंज थाना क्षेत्र के छज्जापुर निवासी युवक मोहम्मद राशिद को बीती रात अवैध चाकू के साथ और राहुल मिश्रा निवासी किशुनदासपुर को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया।
इसके साथ ही कृपाशंकर यादव निवासी जुनैदपुर को 10 लीटर अवैध शराब के साथ रजनीश कुमार निवासी उमरावां टकटकवा, भीटी को को अवैध चाकू के साथ व भीम को 10 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस टीम ने विशेष अभियान के दौरान बगैर मॉस्क के घूमने वाले 220 नागरिकों को 22 हजार 200 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।