फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धात्री व गर्भवती को अब एकमुश्त मिलेगा माहभर का पोषाहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के दो हजार 548 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत 45 हजार 230 गर्भवती व धात्री महिलाओं के लिए खुशखबरी है। उन्हें अब पोषाहार के लिए प्रतिदिन आंगनबाड़ी केंद्रों का चक्कर नहीं लगाना होगा। पोषाहार वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए शासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ऐसी महिलाओं को सप्ताह में 5, 15 व 25 तारीख को पुष्टाहार सप्ताह के मौके पर माह भर का पोषाहार उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इस संबंध में बीते दिनों शासन ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर निर्देशित भी किया है। कहा गया कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन


गर्भवती व धात्री महिलाओं को जहां आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रतिदिन पुष्टाहार दिया जाता है, वहीं छह वर्ष तक बच्चों को भी मेन्यू के अनुसार पुष्टाहार उपलब्ध कराया जाता है। गर्भवती व धात्री महिलाएं अक्सर प्रतिदिन संबंधित केंद्रों पर नहीं पहुंच पाती थीं। इसका सीधा लाभ आंगनबाड़ी केंद्र के कर्मचारी उठा रहे थे। उनके द्वारा पुष्टाहार की खुले बाजार में बिक्री कर ली जाती थी।

पुष्टाहार वितरण में बरती जाने वाली लापरवाही की शिकायतें आए दिन प्रशासन से लेकर शासन तक की जाती रहीं। लगातार मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए शासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया। निर्णय लिया गया कि अब धात्री व गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन केंद्रों का चक्कर लगाने की बजाए उन्हें माह भर का पोषाहार एक मुश्त दे दिया जाए।
विज्ञापन


जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दो हजार 548 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों पर 45 हजार 230 गर्भवती व धात्री महिलाएं पंजीकृत हैं। इसमें 45110 गर्भवती, जबकि 120 धात्री महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा दो लाख छह हजार छह वर्ष तक के बच्चे पंजीकृत हैं। इन केंद्रों से गर्भवती व धात्री महिलाओं को मीठी व नमकीन दलिया, लड्डू आदि दिए जाने का प्राविधान है।

शासन ने बीते दिनों महिला एवं बाल विकास विभाग को दिए गए आदेशानुसार केंद्रों पर माह की 5, 15 और 25 तारीख को मनाए जाने वाले पोषण सप्ताह के दिन ही धात्री व गर्भवती महिलाओं को माह भर का पोषाहार एक साथ दे दिया जाएगा। उन्हें बार-बार केंद्रों पर आने की अब जरूरत नहीं है। इसके अलावा पंजीकृत बच्चों को पूर्व की तरह ही प्रतिदिन मेन्यू के अनुसार पोषाहार दिया जाएगा।

निर्देशों का होगा पालन
गर्भवती व धात्री महिलाओं को पोषण सप्ताह के दिन माह भर का पोषाहार दिए जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। निर्देशानुसार 5, 15 व 25 तारीख को माह भर का पोषाहार दिया जाएगा। निर्देशों का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

- विनोद कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें