फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पहुंचकर संविदा कर्मियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र कल्यानपुर में तोड़फोड़
विज्ञापन

हजपुरा। मनमाने ढंग से बिजली कटौती से नाराज युवकों ने मंगलवार देर शाम कल्यानपुर विद्युत उपकेंद्र पर धावा बोल दिया। जबरदस्ती मुख्य गेट खुलवाकर अंदर घुसे और उपकेंद्र में जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद वहां मौजूद दो संविदा कर्मियों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार न होने पर जान से मारने की धमकी देते हुए हमलावर बाइक से भाग खड़े हुए। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। संविदा कर्मियों के साथ जेई ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को देते हुए थाने में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
सम्मनपुर थाना अंतर्गत कल्यानपुर विद्युत उपकेंद्र के सामने मंगलवार देर शाम चार बाइक पर सवार 10 युवक लाठी-डंडे से लैस होकर पहुंचे। उस समय मुख्य गेट बंद था। युवकों ने जबरदस्ती गेट खुलवाया और अंदर घुस गए। वे वहां मौजूद दो संविदा कर्मियों प्रवीण कुमार तिवारी व रामतीरथ से विद्युत कटौती के बारे में पूछताछ लगे। कहा कि जब मन करता है, बिजली काट देते हो। ऐसी मनमानी बर्दाश्त नहीं होगी। युवकों ने कहा कि जब हमें बिजली नहीं मिल रही है तो दूसरे किसी को भी नहीं मिलेगी। यह कहते हुए उन्होंने सभी फीडरों की आपूर्ति ठप कर दी। इसके बाद युवकों ने संविदा कर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए उपकेंद्र में तोड़फोड़ शुरू कर दी। वहां रखे दो रजिस्टर भी उन्होंने फाड़ दिए और तीन कुर्सियां तोड़ दीं। संविदा कर्मियों ने जब इसका विरोध किया तो आरोप है कि हमलावरों ने उनकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इसके बाद बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार न होने पर जान से मारने की धमकी देते हुए हमलावर युवक बाइक पर सवार होकर वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

संविदा कर्मियों ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर जेई मुन्नालाल यादव पहुंचे और उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद संविदा कर्मियों के साथ थाने पहुंचे और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ रामअवतार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

जेई मुन्नालाल ने बताया कि उपकेंद्र के ओवरलोड होने के चलते मंगलवार शाम से ही आधा-आधा घंटे के अंतराल पर अलग-अलग फीडर से बिजली सप्लाई की जा रही थी। इसी क्रम में रात साढ़े नौ बजे सम्मनपुर फीडर की सप्लाई रोकी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें