फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर समेत छह सर्पदंश के शिककार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोर समेत छह सर्पदंश के शिकार
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। अलग अलग थाना क्षेत्रों में एक किशोर समेत 6 लोग सर्पदंश का शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले के कादीपुर थाना अंतर्गत करसारी गांव निवासिनी बबुनी (42) मंगलवार देर शाम सिंचाई करते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। स्थानीयस्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महरुआ थाना अंतर्गत रामनगर कर्री गांव निवासी शिवम (10) जब मंगलवार को लघुशंका करने गया था तब उसे सांप ने डस लिया। उधर, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत कजरी नंदापुर गांव निवासी गिरधारी (40) मंगलवार देर शाम खेत की तरफ जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। वहीं, टांडा थाना अन्तर्गत छज्जापुर गांव निवासी नंदलाल (32) को बुधवार सुबह उस समय सांप ने डस लिया, जब वह खेत में सिंचाई कर रहा था। परिवारीजनों ने उसे पहले सीएचसी टांडा ले गए जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सम्मनपुर थाना अन्तर्गत पलई रामनगर निवासी जयचंद्र (35) मंगलवार देर शाम सब्जी तोड़ते समय सर्पदंश का शिकार हो गया। इसी थाना अन्तर्गत कुर्कीबाजार निवासी गिरिजा शंकर (42) को भी सांप ने बुधवार को उस समय डस लिया, जब वह बुधवार सुबह खेत में काम कर रहा था। परिवारीजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें