फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तियों के बाद हटाए बोर्ड परीक्षा के 11 प्रस्तावित केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आपत्तियों के निस्तारण बाद जिले में होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए बनने वाले परीक्षा केंद्रों की सूची को अंतिम स्वरूप दे दिया गया है। सत्यापन के दौरान उजागर हुई खामियों के बाद पुरानी सूची में से 11 प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों को हटाकर उनकी जगह 11 नए विद्यालयों का नाम शामिल किया गया है। अंतिम तौर से निर्धारित 111 परीक्षा केंद्रों की अपडेट सूची माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड भी कर दी गयी है। बोर्ड की संस्तुति मिलते ही सूची को अंतिम तौर पर फाइनल माना जाएगा।
विज्ञापन

निस्तारण बाद यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों को लेकर चल रहा संशय काफी हद तक दूर हो गया है। तैयार सूची में अंतिम तौर से 111 परीक्षा केंद्रों को ही शामिल किया गया है। बस पुरानी सूची में शामिल 11 पुराने केंद्रों को हटाकर 11 ही नए केंद्र सूची में जोड़े गए हैं। सूत्रों का कहना है कि गुरुवार दोपहर तक परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल नहीं हो पाई थी। इसकी जानकारी पर जिलाधिकारी की नाराजगी के बाद चेते अफसरों ने बाद में उसी दिन देर शाम तक सभी आपत्तियों की सत्यापन रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध करायी। इसके बाद गुरुवार देर रात ही परीक्षा केंद्रों की तैयार सूची को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया।
डीआईआएस प्रवीण मिश्र ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की पूर्व में प्रस्तावित सूची में से दो विद्यालयों ने स्वत: ही परीक्षा केंद्र बनाए जाने में असमर्थता जाहिर कर दी थी। इसके अलावा जीआईसी अकबरपुर का नाम मुख्य संकलन केंद्र बनाए जाने पर हटाया गया। इसके साथ ही एसडीएम की आपत्तियों के निस्तारण के बाद कुल 11 परीक्षा केंद्र को हटाकर उनकेे स्थान पर 11 नए विद्यालय को शामिल कर कुल 111 केंद्रों की सूची माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें