फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालयों में मौजूद रहेंगे 50 फीसदी कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण की मार कलेक्ट्रेट, विकास भवन व कृषि भवन कार्यालय पर भी पड़ी है। तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए विभिन्न कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति के रोस्टर का पालन सख्ती से कराया जा रहा है। कलेक्ट्रेट में लगभग एक सप्ताह से यह रोस्टर लागू है, जबकि विकास भवन व कृषि भवन समेत अन्य कार्यालयों में भी यह व्यवस्था शुरू करा दी गई है। इसके साथ ही संबंधित कार्यालयों में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सख्ती भी प्रारंभ कर दी गई है। कार्यालयों में आने-जाने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है, तो जरूरत पड़ने पर उनकी जांच भी की जा रही है। इस बीच जनपद न्यायालय में कर्मचारी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद न्यायालय को शुक्रवार से 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही परिसर को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

देश व प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच जिले में भी कोरोना के नए मामलों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। इस बीच बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए कलेक्ट्रेट, विकास भवन व कृषि भवन कार्यालय में 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति का रोस्टर सख्ती से लागू किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालयों में लगभग एक सप्ताह से यह व्यवस्था लागू है, जबकि कृषि भवन व विकास भवन स्थित कार्यालयों में भी इसका पालन कराया जा रहा है।
50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति का रोस्टर लागू होने के साथ ही सख्ती भी बढ़ा दी गई है। संबंधित कार्यालयों में सिर्फ उन्हीं को प्रवेश करने दिया जा रहा है, जो मास्क लगाए हों। इसके अलावा मुख्य गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था है। बगैर थर्मल स्क्रीनिंग के किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। यदि तनिक भी संदेह होता है, तो उसकी जांच कराई जा रही है। उधर, जनपद न्यायालय में गुरुवार को न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद न्यायालय को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। इस बीच शुक्रवार को जनपद न्यायालय परिसर में सैनिटाइजेशन किया गया। यह कार्य शनिवार को भी चलेगा।
विज्ञापन

कोरोना को लेकर बढ़ाई गई सख्ती
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए ही कलेक्ट्रेट में 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति का रोस्टर लागू किया गया है। इसके साथ ही संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी सख्ती भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

-अशोक कुमार कनौजिया, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें