जुलेखा जल्दीबाजी के चक्कर में रेलवे स्टेशन पहुंची और वहां ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से होकर दूसरी तरफ जाने लगी। जुलेखा के मालगाड़ी के नीचे जाते ही ट्रेन अचानक चल दी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। लोग शोर मचाने लगे। महिला बच्चे को लेकर ट्रैक पर लेट जाए। इस पर महिला बच्ची को लेकर ट्रैक पर लेट गई। ट्रेन के गुजरने के बाद लोग ट्रैक की ओर दौड़े और महिला व बच्ची को वहां से उठाया। दोनों के सिर व शरीर के अन्य हिस्से पर चोट लगी थी। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।