फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मेजा रोड स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर गाजियाबाद के युवक की मौत, मौसी के यहां जा रहा था कोलकाता

Sat, 06 Jul 2024 07:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस आई बहन रुखसार ने बताया कि इंटर तक की पढ़ाई करने के बाद पिता संग शमशाद काम में हाथ बंटाता था। वह बृहस्पतिवार सुबह सात बजे घर से गाजियाबाद स्टेशन से कोलकाता स्थित मौसी के घर जाने के लिए ट्रेन से निकला था।
विज्ञापन
रेल पटरी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेजा रोड स्टेशन के पास ट्रेन से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वह बृहस्पतिवार सुबह गाजियाबाद स्टेशन से कोलकाता मौसी के घर ट्रेन से जाने के लिए निकला था। शाम को बहन ने फोन किया तो एक राहगीर ने उठाकर घटना की जानकारी दी।

शमशाद (20) गाजियाबाद के साहिबाबाद थाने के मोहन नगर का रहने वाला था। वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता कारपेंटर का काम करते हैं। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस आई बहन रुखसार ने बताया कि इंटर तक की पढ़ाई करने के बाद पिता संग शमशाद काम में हाथ बंटाता था। वह बृहस्पतिवार सुबह सात बजे घर से गाजियाबाद स्टेशन से कोलकाता स्थित मौसी के घर जाने के लिए ट्रेन से निकला था।

शाम सात बजे जब उसने अपने भाई के पास फोन किया तो एक अज्ञात व्यक्ति ने उठाकर बताया कि मेजा रोड स्टेशन से थोड़ी दूर पर आपके भाई की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई है। यह सुनते ही परिजनों चीख-पुकार मच गई। उसके बाद वह अपने और अन्य परिजनों के साथ यहां के लिए निकल आई। सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर अपने भाई के शव की पहचान की। उधर, पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अपने साथ घर लेकर चले गए।

विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से नैनी के प्रतियोगी छात्र की मौत

नैनी के मलहरा फाटक के पास बृहस्पतिवार देर रात एक प्रतियोगी छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। नैनी जीआरपी शव को पटरी से उठवाकर अज्ञात में पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। सुबह होने पर जीआरपी पुलिस ने परिजनों का पता लगाया और उन्हें घटना की जानकारी दी।

दीपराज (24) नैनी के चकमुद्दीन का रहने वाला था। वह तीन भाईयों में छोटा था। बड़े भाई विकास ने बताया कि उसका भाई स्नातक की पढ़ाई करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे वह नैनी बाजार की तरफ जाने के लिए घर से निकला। उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह वह लोग दीपराज की खोजबीन कर ही रहे थे, तभी सुबह करीब 10:30 बजे जीआरपी पुलिस ने उसके पास फोन कर घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदकर इंटर के छात्र ने खुदकुशी

क्षेत्र के बराही माता धाम के सामने डीएफसी रेल कॉरिडोर पर ट्रेन के आगे कूदकर मिर्जापुर निवासी युवक ने खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। जिला मिर्जापुर थाना व गांव जिगिना निवासी शुभम सिंह (21) बीते कई वर्षों से मांडा थाना क्षेत्र के ढेढरा गांव निवासी नाना शिवपाल सिंह के घर रहकर पढ़ाई करता था।


बृहस्पतिवार रात शुभम सिंह ननिहाल से बिना बताए निकला था। शुक्रवार सुबह बराही माता धाम के सामने डीएफसी रेल कॉरिडोर की डाउन लाइन पर आ रही ट्रेन के सामने कूदकर उसने खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी ट्रेन चालक ने विभागीय अफसरों को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर दिघिया चौकी प्रभारी बाबूराम मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक ब्लॉक स्थित निजी कॉलेज में 12वीं का छात्र था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें