फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : करवा चौथ की रात पति से अनबन के बाद महिला ने लगा ली फांसी

Mon, 25 Oct 2021 11:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घूरपुर थाना क्षेत्र के हथिगन गांव में करवा चौथ की रात पति से अनबन होने पर पूनम ने फांसी लगाकर जान दे दी। व्रत के दौरान रविवार शाम को पूनम और उसके पति अजीत के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। मायके वालों को पता चला तो उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर भी दी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हथिगन के अजीत कुमार कनौजिया का विवाह 2014 में गंभीरपुर बारा निवासी बुद्धन कनौजिया की पुत्री पूनम के साथ हुआ था। दोनों की जिंदगी खुशहाल चल रही थी। उनके दो बच्चे हैं। रविवार को पूनम ने करवा चौथ का व्रत रखा था। शाम को चांद देखने से पहले अजीत और पूनम के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

अजीत ने उसे परिवार वालों के सामने ही खरी खोटी सुना दी। इसके बाद पूनम ने करवा चौथ की सारी रस्में तो कीं लेकिन लगातार रोती रही। रात में सभी लोग अपने अपने कमरे में चले गए। पूनम ने रात में किसी समय उठकर पंखे में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। सोमवार की सुबह अजीत उठा तो देखा कि वह फंदे से लटकी है। तुरंत नीचे उतारा गया लेकिन पूनम की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही थी तभी पूनम के मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि अजीत पूनम को अक्सर मारता पीटता रहता था। उसी ने पूनम को मारकर लटका दिया। चौकी इंचार्ज ने घर वालों से तहरीर ले ली है। अजीत को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें