मेजा के दरी पहाड़ी पर मृत पाए जाने वाली ऊषा की मौत पानी में डूबने से हुई थी। पोस्मार्टम रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ है। जिसकेबाद उसकी मौत की गुत्थी और उलझ गई है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पति के पकड़े जाने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। उसकी तलाश की जा रही है।
मूल रूप से करछना की रहने वाली ऊषा पत्नी जयप्रकाश की लाश दो दिन पहले मेजा केदरी पहाड़ी पर मिली थी। पिता अमृतलाल ने हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच ससुरालीजनों पर केस दर्ज कराया था। आरोप है कि दहेज के लिए उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। जिसके चलते ही वह मायकेचली आई थी।
19 जुलाई की सुबह मान-मनौव्वल करने के बाद वह ससुराल जाने को राजी हुई जिस पर पति जयप्रकाश उसे साथ लेकर घर से निकला। इसकेबाद से बेटी का कुछ पता नहीं चला। 21 को उसका शव मिलने की सूचना मिली। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम में ख्ुालासा हुआ कि पानी में डूबने से उसकी मौत हुई। जिसके बाद मामला और उलझ गया। एक आशंका यह भी है कि पति ने ही उसे पानी में डूबोकर मारा हो और फिर शव फेंककर भाग निकला हो। मेजा पुलिस का कहना है कि पति के पकड़े जाने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेग। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है।