फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : 53152 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव से जिले में 66 हजार से अधिक रोजगार सृजन की संभावना

Fri, 10 Feb 2023 11:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

लखनऊ में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ने रोजगार की उम्मीदों को नए पंख लगा दिए हैं। शुक्रवार को पहले दिन निवेशकों में जबरदस्त उत्साह रहा और एक-दूसरे के बीच अनुभवों को साझा करते रहे।
विज्ञापन
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ने रोजगार की उम्मीदों को नए पंख लगा दिए हैं। शुक्रवार को पहले दिन निवेशकों में जबरदस्त उत्साह रहा और एक-दूसरे के बीच अनुभवों को साझा करते रहे। इस समिट में 53152 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव से 66000 से अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त होने की संभावना है। इस समिट में जिले से 120 उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया। समिट में आए निवेश प्रस्तावों को धरातल पर लाने के लिए उद्यमियों को हर संभव सहायता, सुविधा, सहयोग प्रदान करने की बात कही गई।

विज्ञापन


प्रयागराज में इलेक्टि्क वाहनों की पहली फैक्ट्री लगाने वाली कंपनी एमबीएम मोटर प्राइवेट लिमिटेड की एमडी मनु गुप्ता ने समिट में हिस्सा लिया। इस समिट को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि इससे रोजगार की नई राहें खुलेंगी। इसी तरह जीवार्थ हेल्थ केयर के निदेशक डॉ. शशांक खरबंदा, आरोग्य वरन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. शाश्वत भी निवेश प्रस्तावों पर चर्चा को लेकर आशान्वित हैं।

चीफ फाइनेंस अफसर मुकेश जायसवाल भी शुक्रवार को इन्वेस्टर समिट में भाग लेने के लिए रवाना होंगे। वह बताते हैं कि यह समिट उद्योगों के विकास की दिशा में बड़ी क्रांति की जमीन तैयार करने वाला साबित होगा। नई राहें खुलेंगी और निवेश की नई संभावनाओं के द्वार भी खुलेंगे। इस समिट में त्रिवेणी इलेक्ट्रो प्राइवेट लिमिटेड के दिनेश कुंद्रा, अंदानी फूड प्रोडक्शन के अपूर्व अंदानी, प्रीमियर कंडक्टर प्राइवेट लिमिटेड के एमडी डॉ. अनुपम शर्मा समेत कई नामी उद्यमियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन

निवेश कुंभ में उद्यमियों को हर संभव मदद दिलाने का अफसरों ने दिया भरोसा

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के क्रम में शुक्रवार को कलक्टेट के संगम सभागार में जिला स्तरीय निवेश कुंभ में जिले के 140 निवेशकों ने हिस्सा लिया। इसमें प्रतिष्ठित उद्यमी, औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी और विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं समेत करीब 200 लोग शामिल हुए।

इस दौरान सहायक प्रबंधक हैदर रजा ने उद्यम सारथी एप, निवेश सारथी के अलावा निवेश मित्र सिंगल विंडो पोर्टल के बारे में जानकारी प्रदान की। निवेश मित्र से संबंधित विभागों के अध्यक्षों से उद्यमियों का परिचय कराया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का लाइव प्रसारण संगम सभागार में किया गया। इस मौके पर विधायक वाचस्पति, गुरु प्रसाद मौर्य, प्रवीण पटेल उपस्थित थे। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने निवेश के प्रस्तावों पर उद्यमियों का आभार जताया। साथ ही भरोसा दिलाया कि जनपद स्तर पर निस्तारण योग्य समस्याओं का समाधान त्वरित रूप से किया जाएगा। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने कहा कि सभी इंटेंट को धरातल पर लाने के लिए उद्यमियों की अपेक्षानुसार हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें