सीबीआई ने शिकायत के बाद नीरज कुमार को ट्रैप करने की योजना बनाई। जब नीरज ने मृत सैन्य अधिकारी की पुत्री से लखनऊ स्थित इंडियन बैंक में क्लर्क अपने मित्र के खाते में रिश्वत के 20 हजार रुपये ट्रांसफर करा दिए तो सीबीआई ने उसे दबोच लिया। सीबीआई ने नीरज कुमार के प्रयागराज और अलीगढ़ के पैतृक आवास पर छापेमारी की है। साथ ही उसके क्लर्क मित्र के लखनऊ स्थित आवास को भी खंगाला है। सीबीआई ने नीरज कुमार के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है।