फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल और नॉर्दन फुटबॉल अकादमी सेमीफाइनल में

Thu, 19 Aug 2021 09:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

राष्ट्रीय खेल दिवस पर नॉर्दन फुटबॉल अकादमी द्वारा प्रथम फाइव ए साइड फुटसल (फुटबॉल) प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल...
विज्ञापन
Prayagraj News : राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा में आयोजित फुटबाल मैच। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय खेल दिवस पर नॉर्दन फुटबॉल अकादमी द्वारा प्रथम फाइव ए साइड फुटसल (फुटबॉल) प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा के मैदान खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी ने राइसिंग स्टार को 4-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रथम हाल्फ में विजेता टीम 1-0 से आगे थी। विजेता टीम की ओर से अखिलेश चंद्र ने तीन, आकाश श्रीवास्तव ने एक गोल किए I
विज्ञापन

 

प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार अखिलेश चंद्र को मिलाI नॉर्दन फुटबॉल अकादमी - अखिलेश चंद्र, अतुल यादव, आयुष्मान पांडेय, आज़ाद पांडेय, आकाश श्रीवास्तव खिलाड़ी रहे जबकि राइसिंग स्टार की तरफ से सहज भगत, प्रीत जैस्वाल, अंश शर्मा, यश राज केसरवानी, कमल प्रीत सिंह, सात्विक मिश्रा, सात्विक श्रीवास्तव ने हिस्सा लिया। सुनील निगम, मितेश, शिवा निर्णायक रहे।

विज्ञापन

Prayagraj News : राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा में आयोजित फुटबाल मैच। - फोटो : प्रयागराज
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर नॉर्दन फुटबॉल अकादमी द्वारा प्रथम फाइव ए साइड फुटसल (फुटबॉल)  प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया था। अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार  विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा के मैदान आज खेले गए उद्घाटन क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मेजबान विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने एफसीबीकेवी को 8-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। 

प्रथम हाफ में विजेता टीम 2-1 से आगे थी I विजेता टीम की और से अमन सिंह ने चार, कुंदन सिंह ने तीन एवं हर्षित ओझा ने एक गोल किए, जबकि पराजित टीम की ओर से विशेष, मयंक ने एक-एक गोल किया I प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार अमन सिंह को मिला। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल की तरफ से अमन सिंह, कुंदन सिंह, मनीष कुमार, शिवम केसरवानी, हर्षित ओझा और  एफसीबीकेवी की तरफ से विशेष, सचिन, मयंक, आर्ष, ऋषि, शशांक, मानस ने हिस्सा लिया। निर्णायक सुनील निगम, मितेश, शिवा रहे I


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें