लखनऊ में ज्यूडिशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च संस्थान के निदेशक विनोद सिंह रावत को प्रमुख सचिव विधि एवं न्याय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, मेरठ के जिला जज रजत सिंह जैन को ज्यूडिशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च संस्थान लखनऊ का निदेशक बनाया गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार को जिला जज रैंक के 10 न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया है। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव विधि एवं न्याय प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को इस पद से हटाकर गोंडा का जिला जज बनाया है। लखनऊ में ज्यूडिशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च संस्थान के निदेशक विनोद सिंह रावत को प्रमुख सचिव विधि एवं न्याय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, मेरठ के जिला जज रजत सिंह जैन को ज्यूडिशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च संस्थान लखनऊ का निदेशक बनाया गया है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के महानिबंधक राजीव भारती की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक परिवार न्यायालय बाराबंकी के प्रधान न्यायाधीश दुर्ग नारायण सिंह को मैनपुरी का जिला जज, मैनपुरी के जिला जज सुधीर कुमार-चतुर्थ को मेरठ का जिला जज, मुजफरनगर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी को हापुड़ का जिला जज, हापुड़ के जिला जज रविंद्र कुमार-प्रथम को एटा का जिला जज, एटा के जिला जज अनुपम कुमार को कौशाम्बी का जिला जज, गोरखपुर भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन के पीठासीन अधिकारी सत्येंद्र कुमार को हाथरस का जिला जज बनाया गया है।