फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: थाने में मालिश कराते मुंशी का वीडियो वायरल

Sat, 27 Jun 2020 01:12 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
झूंसी के खबर से जुड़ी फोटो - फोटो : JHUSI
विज्ञापन
थाने लाए गए एक युवक से मालिश कराते सरायइनायत थाने के एक मुंशी का वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। हालांकि यह वीडियो कब का है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन


सरायइनायत थाने पर तैनात मुंशी कृष्णानंद राय कार्यालय के भीतर ड्यूटी के दौरान किसी मामले में थाने पर लाये गए युवक से अपने शरीर की मालिश कराते हुए नजर आ रहे हैं। मालिश कराने के दौरान मुंशी जी शायद यह भूल गए कि वह ऑन ड्यूटी हैं। बा वर्दी मुंशी जी पूरी तरह अपने शरीर की मालिश कराने में मसरूफ हैं। पूरे प्रकरण का वीडियो किसी ने बना लिया और उसे शुक्रवार को वायरल कर दिया।

आज दिनभर थाने के मुंशी का यह वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना रहा। उक्त वीडियो महकमे के आला अफसरों तक भी पहुंच गया है। ऐसे में मुंशी के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें