मूल रूप से प्रयागराज के फूलपुर इलाके का रहने वाला सजायाफ्ता वलीउल्लाह इन दिनों गाजियाबाद की डासना जेल में बंद है। ट्रायल कोर्ट की ओर से फांसी की सजा दिए जाने के बाद वलीउल्लाह से मिलने उसके परिवार का कोई सदस्य नहीं पहुंचा। यही वजह है कि वलीउल्लाह ने गाजियाबाद के जेल प्रशासन के जरिए हाईकोर्ट में फांसी की सजा के खिलाफ आपराधिक अपील दाखिल की है।
बता दें, वलीउल्लाह को वाराणसी सीरियल ब्लास्ट मामले में फैसला सुनाते हुए अदालत ने दोषी करार दिया था। गाजियाबाद की अदालत ने उसे फांसी की सजा सुनाई। सात मार्च 2006 को वाराणसी में सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे। कोर्ट ने वाराणसी के संकटमोचन मंदिर में विस्फोट तथा दशाश्वमेध मार्ग पर बम बरामद होने के मामले में उसे दोषी माना था।