संक्रमण नहीं होता गंभीर, रिकवरी भी होती तेज
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि वैक्सीन का असर बहुत ही प्रभावशाली है। इससे संक्रमण बहुत गंभीर स्थिति तक नहीं पहुंच रहा है। कोरोना के हल्के लक्षण जैसे - बुखार, हल्की सर्दी और गले में हल्की खराश है। एसआरएन में कोरोना के वार्ड अधीक्षक डॉ. मोहित जैन कहते हैं कि जिनको भी वैक्सीन की दूसरी डोज लगी है और एक माह हो गया है, उनपर बीमारी का असर कम है और रिकवरी भी जल्दी हो रही है। कुछ इसी तरह की बात गॉयनी विभाग की एचओडी डॉ. अमृता चौरसिया, ईएनटी के एचओडी डॉ. सचिन जैन, आर्थो के सचिन यादव सहित कई चिकित्सकों ने भी कही।