फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन डोज लगाने की गति होगी तेज, स्कूलों-कॉलेजों में किशोरों का होगा टीकाकरण

Wed, 05 Jan 2022 12:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
vaccination - फोटो : Prayagraj
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार और नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को सामान्य ही नहीं किशोरों को जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन की डोज लगाने की तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के लिए विशेष अभियान चलाएगा। तीन दिन बाद स्कूल-कॉलेजों में टीकाकरण किया जाएगा। इस अभियान में प्रशासन के साथ स्कूल-कॉलेज प्रबंधन, प्रधानाचार्य और शिक्षकों की मदद ली जाएगी। लगातार तेजी लाने में जुटा है। 
विज्ञापन



जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोर, किशोरियों की संख्या करीब चार लाख 17 हजार है। सोमवार तीन जनवरी से किशोरों को कोविड वैक्सीन की डोज लगाने की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग बढ़ रहे संक्रमण से किशोर और किशोरियों को बचाने के लिए कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविड वैक्सीन डोज लगाने की तैयारी में है। 


निर्धारित अवधि से कम समय में विशेष अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा किशोरों को टीका रूपी सुरक्षा कवच देने की योजना बनी है। स्कूलों में टीकाकरण अभियान की शुरुआत करने के पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से माइक्रोप्लान तैयार कराया जा रहा है। माइक्रोप्लान में स्कूलों की संख्या, वहां 15 से 18 साल तक के किशोरों, किशोरियों की संख्या, टीकाकरण पूरा करने में लगने वाला समय, तय समय में टीकाकरण पूरा करने के लिए कर्मचारियों की संख्या और टीमों के  गठन समेत अन्य बिंदु शामिल किए गए हैं। वहीं वैक्सीन की आपूर्ति अभियान शुरू होने से पहले हो. इसका ध्यान रखा जा रहा है। 
विज्ञापन



जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तीरथ लाल के मुताबिक स्कूलों, कॉलेजों में माइक्रोप्लान के मुताबिक टीकाकरण की अभियान की शुरुआत शुक्रवार से करने की योजना बन रही है। चूंकि शासन की ओर से किशोरों वैक्सीन डोज लगाए जाने के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश है। इसके तहत टीकाकरण में तेजी लाने की तैयारी है। स्कूल प्रबंधन से टीकाकरण अभियान के दिन 15 से 18 साल के सभी किशोरों को बुलाने के बारे में सहयोग लिया जाएगा। 


- स्कूलों-कॉलेजों में कोरोना टीकाकरण अभियान चलाना हमारी पहली प्राथमिकता है। अभी किशोरों में वैक्सीन डोज लगवाने की सहमति देखी जा रही है। उसके बाद टीमों की संख्या बढ़ाकर स्कूलों में विशेष अभियान के तहत टीकाकरण किया जाएगा। डॉ. नानक सरन, सीएमओ

किशोर, किशोरियों में उत्साह, दूसरे दिन 2630 ने कराया टीकाकरण
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर और किशोरियों में मंगलवार को अभियान के दूसरे दिन भी उत्साह दिखा। सोमवार से शुरू हुए वैक्सीनेशन अभियान में पहले दिन जहां 1360 लोगों ने टीकाकरण कराया था। वहीं मंगलवार को टीकाकरण कराने वालों की संख्या लगभग दोगुनी 2630 तक पहुंच गई। खास बात यह रही कि बच्चे अपने अभिभावकों के साथ ही नहीं दोस्तों और सहपाठियों को लेकर भी कोरोना वैक्सीन की डोज लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंचे।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. तीरथ लाल के मुताबिक जिले में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 36,188 लोगों ने टीकाकरण कराया। वहीं 15 से 18 आयु वर्ग के 2630 किशोर, किशोरियों को सुरक्षा कवच के रूप में वैक्सीन डोज लगाई गई। वहीं मोती लाल नेहरू  मेडिकल कॉलेज कोविड टीकाकरण केंद्र के नोडलचिकित्साधिकारी डॉ. उत्सव सिंह ने बताया कि  केंद्र पर 1143 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें अभियान के तहत 15 से 18 आयु वर्ग के 501 किशोर और किशोरियों ने बिना झिझक वैक्सीन की डोज लगवाई। वहीं महिला स्पेशल बूथ पर 204 महिलाओं ने टीकाकरण कराया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें