फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीटीईटी : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी

Thu, 13 Jan 2022 10:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा सुबह 10 से 12:30 बजे तक जबकि दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर 2:30 से 05 बजे के बीच संपन्न होगी। पहली पाली की परीक्षा 2532 केंद्रों पर होगी, जिसमें 1291628 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
UPTET 2021 Admit Card - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 23 जनवरी रविवार को सूबे के सभी जनपदों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। बृहस्पतिवार दोपहर बाद अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र निर्धारित वेबसाइट- http/updeled.gov.in पर जारी कर दिए गए। यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी।

विज्ञापन


पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा सुबह 10 से 12:30 बजे तक जबकि दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर 2:30 से 05 बजे के बीच संपन्न होगी। पहली पाली की परीक्षा 2532 केंद्रों पर होगी, जिसमें 1291628 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दूसरी पाली 1733 केंद्रों पर होगी, जिसमें 873553 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पिछली बार की अपेक्षा इस बार पहली पाली में 22 और दूसरी पाली में 14 केंद्र कम हो गए हैं। 

विज्ञापन

पेपर आउट होने के कारण निरस्त कर दी गई थी परीक्षा

गौरतलब है कि 28 नवंबर को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 पेपर आउट होने के कारण निरस्त कर दी गई थी। अब यह परीक्षा 23 जनवरी को है। जिले में इस परीक्षा के लिए पहली पाली में 183 केंद्रों पर होगी। प्राथमिक स्तर की परीक्षा में लगभग 84 हजार अभ्यर्थी हैं। दूसरी पाली की परीक्षा के लिए 132 केंद्र बनाए गए हैं। उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में लगभग 62 हजार अभ्यर्थी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें