फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : मकान मालिक के भाई ने महिला किराएदार को गोली से उड़ाया

Thu, 13 Jan 2022 10:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फतेहपुर का मूल निवासी राम नारायण ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। वह धूमनगंज में भोला का पुरवा में किराए पर मकान लेकर परिवार के साथ रहता था।
विज्ञापन
Prayagraj News : घटना के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज के नीवा में रहने वाली संगीता सोनी (40) को गोलियों से भून दिया गया। आरोप है कि कमरा खाली करने को लेकर हुए विवाद में मकान मालिक के भाई ने लाइसेंसी पिस्टल से उस पर चार गोलियां दागीं। गंभीर हाल में उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


मूल रूप से पूरामुफ्ती की रहने वाली संगीता की शादी सोरांव के इस्माइलपुर निवासी रामनारायण से हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। दंपति बच्चों को लेकर पिछले तीन साल से नीवा के भोला का पुरवा मोहल्ले में सुरेश सिंह के मकान में किराये पर रह रहे थे। सुरेश फतेहपुर स्थित पैतृक गांव में रहते हैं जबकि अभिमन्यू समेत उनके तीन अन्य भाई भोला का पुरवा में रहते हैं।

अभिमन्यू पिछले कई दिनों से संगीता व उसके पति पर मकान खाली करने का दबाव बना रहा था। तीन दिन पहले भी इस बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे के करीब संगीता छत पर कपड़े फैलाने गई थी। इसी दौरान सामने स्थित मकान से अभिमन्यू ने उससे फिर मकान खाली करने की बात शुरू कर दी।
विज्ञापन


उसने कुछ दिनों में मकान खाली करने की बात कही जिस पर वह आगबबूला हो उठा। आरोप है कि अगले ही पल वह अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर मकान के भीतर चला आया। सीढ़ियों से उतर रही संगीता की नजर पड़ी तो वह चीखने लगी। तभी उसने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें तीन गोलियां उसके सीने, गले और पेट में लगी और वह नीचे गिर पड़ी।

गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकला। सूचना पर पुलिस पहुंची और आननफानन में महिला को एसआरएन अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पति की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। -संतोष कुमार सिंह, सीओ सिविल लाइंस

विज्ञापन

Prayagraj News : धूमनगंज में महिला की हत्या के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : प्रयागराज
काफी दिनों से चल रहा था विवाद
बताया जाता है कि मकान मालिक से संगीता का मकान खाली करने को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले भी इस बात को लेकर काफी कहासुनी हुई थी। बृहस्पतिवार को मकान मालिक का भाई अश्वनी शुक्ला लाइसेंसी पिस्टल लेकर पहुंचा था।

मकान खाली करने के लिए फिर विवाद होने लगा। इसी दौरान अश्वनी ने पिस्टल से संगीता को गोली मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इससे परिवार में अफरातफरी मच गई। आनन फानन उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। सूचना पाकर एसपी सिटी सहित धूमनगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें