फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : यूपी को मिले 181 बाल रोग विशेषज्ञ व 114 एनेस्थेटिस्ट चिकित्सक 

Wed, 18 Aug 2021 09:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • पीडियाट्रिशियन के 600 पदों के सापेक्ष खाली रह गए 419 पद 
  • एनेस्थेटिस्ट चिकित्सक के 590 पदों में 476 पद रह गए रिक्त 
विज्ञापन
UPPSC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की ओर से बुधवार को जारी परिणाम में सूबे को 181 बाल रोग विशेषज्ञ और 114 एनेस्थेटिस्ट चिकित्सक मिले हैं। जबकि पीडियाट्रिशियन के 590 पदों के सापेक्ष 419 पद और एनेस्थेटिस्ट चिकित्सक के 590 पद के सापेक्ष 476 पद पद खाली रह गए हैं। कोरोना की तीसरी संभावित लहर को देखते हुए बाल रोग विशेषज्ञ समेत अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक के भारी कमी को देखते हुए उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने एलोपैथिक चिकित्साधिकारी श्रेणी-2 के 3620 पदों के लिए मई 2021 के आखिरी सप्ताह में विज्ञापन जारी किया था।
विज्ञापन


अंतिम तिथि तक इन पदों हेतु कुल 4062 अभ्यर्थियों ने आनॅ लाइन आवेदन किया। पीडियाट्रिशियन एवं एनेस्थेटिस्ट चिकित्सा विशेषज्ञों के पद आयोग की ओर से 26 जुलाई से चार अगस्त तक साक्षात्कार हुआ। बुधवार देररात आयोग ने अंतिम परिणाम जारी किया, जिसमें पीडियाट्रिशियन के लिए 181 अभ्यर्थी और एनेस्थेटिस्ट चिकित्सा विशेषज्ञ के पद पर 114 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए। 

जल्द घोषित होगा जनरल फिजिशियन और स्त्री रोग चिकित्सा विशेषज्ञ का परिणाम 
 आयोग की ओर से जनरल फिजिशियन तथा गायनकोलाजिस्ट चिकित्सा विशेषज्ञ के पद के लिए बुधवार तक साक्षात्कार हुआ। इंटरव्यू में 345 अभ्यर्थी उपस्थित शामिल हुए। आयोग का कहना है कि एक सप्ताह भीतर अंतिम परिणाम घोषित कर दिया जायेगा ।
विज्ञापन

    
पैथालॉजिस्ट और जनरल सर्जन के पदों पर साक्षात्कार 24 से  
पैथालाजिस्ट तथा जनरल सर्जन के पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 24 अगस्त से होगा। इसमें 854 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इंटरव्यू पूरा होने के एक सप्ताह के भीतर इन पदों का भी परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


शेष चिकित्सा विशेषज्ञ के पदों पर इंटरव्यू की तिथि जल्द होगी घोषित 
आयोग का कहना है कि शेष चिकित्सा विशेषज्ञों के पदों पर साक्षात्कार की तिथि निर्धारित कर चयन परिणाम शीघ्र घोषित करने के लिये आयोग तत्पर है ।
कोविड-19 महामारी को देखते हुए आयोग ने विज्ञापन जारी होने के कुछ माह में ही चयन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी, जो अपने-आप में एक मिसाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें