फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजों को मिले 485 प्रवक्ता 

Thu, 16 Jun 2022 12:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रसायन विज्ञान में पुरुष शाखा में 106 व महिला शाखा में 59, गणित में पुरुष व महिला शाखा में क्रमश: 132 व 129 जबकि संस्कृत में पुरुष व महिला शाखा में क्रमश: 46 व 13 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। गणित विषय में महिला के 137 पदों के सापेक्ष 129 अभ्यर्थियों को ही सफलता मिली है।
विज्ञापन
teacher demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजों को तीन विषयों के 485 नए प्रवक्ता मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने बुधवार को प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा 2020 के तीन विषयों रसायन विज्ञान, गणित और संस्कृत का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इसमें कुल 485 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है।

विज्ञापन



रसायन विज्ञान में पुरुष शाखा में 106 व महिला शाखा में 59, गणित में पुरुष व महिला शाखा में क्रमश: 132 व 129 जबकि संस्कृत में पुरुष व महिला शाखा में क्रमश: 46 व 13 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। गणित विषय में महिला के 137 पदों के सापेक्ष 129 अभ्यर्थियों को ही सफलता मिली है। आठ पद रिक्त रह गए हैं। इस तरह से प्रवक्ता रिक्त 493 पदों के सापेक्ष 485 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। 


उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की ओर से जीआईसी में प्रवक्ता पदों पर भर्ती के लिए 13 मार्च को लिखित परीक्षा कराई गई थी। लिखित परीक्षा के बाद सात जून को दस विषयों का परिणाम जारी किया गया था। इन विषयों के चयनितों के प्रमाण पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार परिणाम आयोग की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध है।
विज्ञापन



परीक्षा का परिणाम पूरी तरह से औपबंधिक है। सभी अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्र आदि के सत्यापन के बाद सही पाए जाने पर संस्तुति प्रेषित की जाएगी। परिणाम से संबंधित प्राप्तांक तथा श्रेणीवार कटऑफ अंक की सूचनाएं संस्तुति भेजने के बाद आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें