फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC: जीआईसी, जीजीआईसी में प्रवक्ता के 1473 पदों होगी  भर्ती

Mon, 21 Dec 2020 11:22 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
teaching - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग राजकीय इंटर कॉलेजों एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों (जीआईसी-जीजीआईसी) में प्रवक्ता के 1473 पदों के लिए मंगलवार से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर रहा है। आयोग की ओर से 22 दिसंबर से 22 जनवरी 2021 के बीच ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा।
विज्ञापन


जीआईसी के 991 एवं जीजीआईसी के 482 पदों पर भर्ती होगी। पहली बार प्रवक्ता पदों के लिए चयन मुख्य परीक्षा से होगा। आयोग ने भर्ती से साक्षात्कार हटा दिया है।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रवक्ता पदों की भर्ती के लिए पहली बार साक्षात्कार नहीं होगा।
विज्ञापन


सरकार ने साक्षात्कार विलोपन प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा के माध्यम से प्रवक्ता के पदों पर चयन का निर्णय लिया है। सचिव ने बताया कि मुख्य परीक्षा की मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।

अभी तक आयोग की ओर से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रवक्ता पदों के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा के बाद साक्षात्कार के बाद चयन होता था। 

आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु 40 वर्ष 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि अभ्यर्थी की आयु एक जुलाई 2020 को 21 वर्ष एवं 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। दिव्यांगजन के लिए आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, शुल्क आदि के बारे में जानकारी वेबसाइट पर 22 दिसंबर को जारी की जाएगी। प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम भी जारी किया जाएगा। 

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि       22 दिसंबर 2020
  • ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 18 जनवरी 2021
  • ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि-  22 जनवरी 2021
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें