फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC NEWS : पीसीएस की भीड़ से अलग होकर दी सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा

Sun, 01 Aug 2021 09:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • पहली बार अलग से हुई सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा, संतुलित रहा पेपर
  • 564 पदों पर होनी है भर्ती, 55.21 फीसदी अभ्यर्थियों ने दर्ज कराई उपस्थिति
विज्ञापन
UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सम्मिलित राज्य कृषि सेवा के तहत 546 पदों पर भर्ती के तहत रविवार को पहली बार अलग से परीक्षा आयोजित की गई। प्रयागराज, गाजियाबाद और लखनऊ के 158 केंद्रों में सुबह 11 से दोपहर एक बजे की पाली में हुई प्रारंभिक परीक्षा में 55.21 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। परीक्षार्थियों को पेपर संतुलित लगा। रिजनिंग और मैथ्स के सवाल लोअर पीसीएस स्तर के थे। ज्यादातर सवाल कृषि विषय से जुड़े थे, सो अभ्यर्थियों को पेपर हल करने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी।
विज्ञापन


सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा के लिए 73792 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। इनमें से 38039 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 35753 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रयागराज में 61, लखनऊ में 60 और गाजियाबाद में 37 केंद्र बनाए गए थे। राज्य कृषि सेवा के पदों पर पहले पीसीएस परीक्षा के तहत चयन किया जाता था। पहली बार राज्य कृषि सेवा संवर्ग का अलग से गठन किया गया और इस बार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अलग से परीक्षा आयोजित की। राज्य कृषि सेवा के तहत विभिन्न पदों के लिए बीएससी कृषि, एमएससी कृषि की अर्हता निर्धारित की गई है। 

पहले अभ्यर्थियों को पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होकर भीड़ का हिस्सा बनना पड़ता था, लेकिन इस बार अलग से परीक्षा कराए जाने पर चुनिंदा अभ्यर्थी ही इस परीक्षा में शामिल हुए। अलग से परीक्षा कराए जाने का अभ्यर्थियों को काफी फायदा मिला। परीक्षा में शामिल अभिनव, आशीष पांडेय, प्रतीक त्रिवेदी और देवेश सिंह ने बताया कि 40 सवाल सामान्य अध्ययन और 80 प्रश्र कृषि विषय के थे। सामान्य अध्ययन के तहत पूछे गए मैथ्स और रिजनिंग के सवाल लोअर पीसीएस स्तर के थे और कृषि विषय से जुड़े सवाल स्तरीय और पूरा पेपर संतुलित था। सुमेलित करने वाले सवालों ने थोड़ा उलझाया।
विज्ञापन


लखनऊ में रही सर्वाधिक 55.21 फीसदी उपस्थिति
सम्मिलित राज्य कृषि सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2020 में सर्वाधिक 55.21 फीसदी उपस्थिति लखनऊ में रही। लखनऊ में 28287 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 15618 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 12669 ने परीक्षा छोड़ दी। प्रयागराज में पंजीकृत 28178 अभ्यर्थियों में 14902 परीक्षार्थी उपस्थित और 13276 अनुपस्थित रहे। यानी 52.89 फीसदी उपस्थिति रही। वहीं, गाजियाबाद में परीक्षा के लिए पंजीकृत 17327 में से 7519 उपस्थित और 9808 अनुपस्थित रहे। गाजियाबाद में सबसे कम 43.39 फीसदी उपस्थिति रही।

दो प्रकार के पदों के लिए होगा इंटरव्यू
सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा भी पीसीएस परीक्षा की तर्ज पर तीन चरणों में होनी है। पहले चरण के तहत रविवार को प्रारंभिक परीक्षा पूरी हो गई। अब मुख्य (लिखित) परीक्षा और इंटरव्यू होना है। इंटरव्यू दो प्रकार के पदों पर चयन के लिए होगा, जबकि पांच अन्य प्रकार के पदों पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें