फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएचईएससी : टीजीटी-पीजीटी भर्ती की मांग को लेकर चयन बोर्ड पर प्रदर्शन

Fri, 03 Dec 2021 09:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षा सेवा बोर्ड दफ्तर पर प्रदर्शन करते अभ्यर्थी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

टीजीटी-पीजीटी भर्ती की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रतियोगी मोर्चा के नेतृत्व में प्रतियोगियों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पर प्रदर्शन किया। प्रतियोगी ने छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपसचिव को दिया। 

विज्ञापन


प्रतियोगी मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान का दावा है कि उपसचिव ने नई भर्ती को लेकर बताया कि अधियाचन मांगने के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। प्रयास है कि अधिसूचना के पहले विज्ञापन जारी कर दिया जाए। इस पर अभ्यर्थियों ने उपसचिव को धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके अलावा अभ्यर्थियों ने मांग किया है कि 2016 एवं 2021 की प्रतीक्षा सूची में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कर विद्यालय आवंटन किया जाए। साथ ही  जीव विज्ञान 2011 का परिणाम शीघ्र घोषित किए जाने, प्रधानाचार्य 2011 और 2013 का साक्षात्कार जल्द कराने की मांग की। 

एनएसयूआई ने  पुतला फूंका

टीईटी 2021 का पेपर आउट होने के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को छात्रसंघ भवन पर मुख्य मंत्री का पुलता फूंका और सरकार विरोधी नारे लगाए। जिलाध्यक्ष अक्षय यादव क्रांतिवीर ने कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचार की जननी है। यूपी टीईटी पेपर लीक से सभी प्रतियोगी परीक्षार्थियों के अरमानों व सपनों पर पानी फिर गया। छात्रों की मांग है सीएम इस्तीफा दें और यूपी टीईटी पेपर लीक  मामले की सीबीआई जांच कराकर आरोपियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मौके पर सत्यम कुशवाहा,दीपक राय, सारस्वत नितीन,धीरेंद्र सिंह, इंद्रजीत मौर्या,अभिषेक शुक्ला,अनिल यादव,विजय प्रताप आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें